उरई, नवम्बर 11 -- उरई। संवाददाता जिले में हजारों की संख्या में वाहन स्वामी 13 करोड़ से अधिक का टैक्स दबाए बैठे हैं। ऐसे वाहन स्वामियों से शीघ्र धनराशि जमा करने के लिए मंग पत्र भेजा गया है अन्यथा की स्थिति में आरसी जारी कर धनराशि की वसूली की जाएगी। जनपद में हजारों की तादाद में ऐसे वाहन स्वामी हैं जो समय से वाहनों के टैक्स की अदायगी नहीं कर रहे जबकि इसको लेकर कई बार उनको आगाह किया जा चुका है। ऐसे वाहन स्वामियों को लेकर अब परिवहन विभाग सख्ती के मूड में है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में पंजीकृत 5313 वाहनों पर 13 करोड़ 44 लाख 65 हजार 829 कर के रुप में बकाया है तथा इन समस्त वाहनों को कार्यालय स्तर से माँग पत्र प्रेषित किये जा चुके हैं। इसके बाद भी उनके द्वारा टैक्स जमा नहीं किया गया है। यह स्थिति ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.