धनबाद, मई 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईसीएसई 10वीं व 12वीं के बाद सीबीएसई 10वीं व 12वीं का भी रिजल्ट जारी हो गया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्रा व उनके अभिभावकों ने आगे की पढ़ाई व कैरियर के संबंध में विशेषज्ञ व जानकारों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मेडिकल-इंजीनियरिंग से अलग हटकर कैरियर बनाना चाहते हैं। इस कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी 12वीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में नामांकन लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए सीयूईटी (केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में शामिल हो रहे हैं। सीयूईटी के बाद विभिन्न डिग्री कोर्स में नामांकन लेंगे। जानकारों की मानें तो धनबाद से 12वीं के बाद लगभग पांच हजार छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.