शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी कर वितरण शुरू हो गया हैं। वहीं परीक्षा के लिए पांच हजार से अधिक परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी है। सचिव ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विद्यालय 15 फरवरी तक कक्ष निरीक्षकों को ये परिचय पत्र वितरित करें। परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध स्थिति में कक्ष निरीक्षक की पहचान क्यूआर कोड स्कैन कर मोबाइल एप के माध्यम से सत्यापित की जा सकेगी, जिससे फर्जीवाड़ा और अनधिकृत तैनाती रोकी जा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...