मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से पोलो मैदान में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरे दिन पांच हजार मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग से अंकित कुमार कृष्ण एथलेटिक क्लब जमालपुर प्रथम तथा दूसरा स्थान शुभम कुमार धरहरा रहे। बालक वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र की आयु 200 मीटर के दौर में प्रथम स्थान अंकित कुमार रफ्तार एथलेटिक क्लब मुंगेर प्रथम तथा दूसरे स्थान पर प्रियांशु कुमार रफ्तार एथलेटिक क्लब मुंगेर तथा तीसरे स्थान पर ऋषभ कुमार रफ्तार एथलेटिक क्लब मुंगेर रहे। बालिका वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र के 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंजली राज, कृष्ण स्पोर्टिंग क्लब जमालपुर, दूसरे स्थान पर साक्षी कुमारी रफ्तार एथलेटिक क्लब मुंगेर, तीसरे स्थान पर राशि कुमारी रही...