मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पांच हजार बकाया रखने वालों से वसूली में नाकाम बिजली विभाग अब पहले बड़े बकाएदारों पर सख्ती की तैयारी कर रहा है। ये बकाएदार भी 50 हजार रुपये से अधिक की देनदारी वाले होंगे। इन्हें 20 दिन की चेतावनी दी गई है। ऐसे 712 बड़े बकाएदार चिह्नित किए गए हैं, जिनसे 13.13 करोड़ वसूलने का लक्ष्य है। एसकेएमसीएच स्थित बिजली कार्यालय में अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश की मौजूदगी में हुई बैठक में इनका निर्देश दिया गया। बैठक में मुजफ्फरपुर पूर्वी डिविजन के कार्यपालक अभियंता(ईई) श्रवण कुमार ठाकुर, अर्बन-2 के ईई किशोर सिंह सहित एई व जेई मौजूद थे। पूर्वी डिविजन के ईई ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि फिलहाल 50 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वालों पर पहले कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, पांच हजार बकाया रखने वालों की संख्या हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.