हरिद्वार, मार्च 5 -- शिवालिक नगर में बेकरी शॉप से चोरी के आरोपी पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बीते 14 नवंबर राजीव मदान पुत्र तिलक राम निवासी बिल्केश्वर कालोनी कोतवाली नगर की शिवालिक नगर स्थित बेकरी शॉप में चोरी कर ली गई थी। दुकान से नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पड़ताल में दुकान के पूर्व कर्मचारी प्रदीप सिंह निवासी ग्राम खुर्रमपुर भमोरी थाना वजीरगंज जिला बदायूं के चोरी को अंजाम देने की बात सामने आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.