मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में भी मुंहदेखी हो रही है। पांच हजार की दुकान तो ढहा दी जा रही पर 50 लाख की क्रेन और बस-ट्रकों को छुआ तक नहीं जा रहा है। लगातार दो दिनों के अभियान के बाद बैरिया गोलंबर पर यही दिखा। गुरुवार को भी सड़कों पर पहले जैसी स्थिति दिखी। सड़कों पर जारी बड़े-छोटे वाहनों की अवैध पार्किंग के बीच प्रशासन का दावा बेअसर दिखा। बैरिया ही नहीं बल्कि शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर चांदनी चौक व एनएच तक अवैध पार्किंग जारी है। नतीजतन, मेडिकल हब जूरन छपरा से लेकर व्यावसायिक इलाके मोतीझील तक जाम की समस्या बरकरार है। एक हफ्ते से अधिक समय से जारी बुलडोजर मुहिम के बावजूद नतीजा सिफर है। शुरुआती सख्ती के बाद सुस्ती से हालात जस से तस बने हैं। सड़कों पर खड़े वाहनों को उठाने या जुर्माना की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.