भभुआ, फरवरी 21 -- सरकार द्वारा निर्धारित तिथि पर नहीं दी गई संपत्ति की ऑनलाइन जानकारी 20 फरवरी तक देना था चल-अचल संपत्ति का ब्योरा, हो सकती है कार्रवाई (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में विभिन्न विभागों के करीब पांच हजार अधिकारी व कर्मी अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में पिछड़ गए। सरकार ने संपत्ति का ऑनलाइन ब्योरा देने के लिए 20 फरवरी तक तिथि निर्धारित कर इसकी जानकारी अफसरों व कर्मियों को स्थापना शाखा के माध्यम से दिलवाई थी। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले में 7000 अफसर व कर्मी कार्यरत हैं। इनमें से अबतक 2000 ही अधिकारी व कर्मी अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिए हैं। अभी पांच हजार कर्मियों को ब्योरा देना है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले अफसर एवं कर्मी कार...