अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर, पति की जगह पिता का नाम दर्ज है। उम्र भी गलत दर्ज कर दी गई है। 39 साल की उम्र है, 69 लिख दी गई है। इस तरह की तमाम परेशानियां लेकर लोग रविवार को बूथ दिवस के मौके पर जिलेभर के अलग-अलग बूथों पर पहुंचे। बीएलओ के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत छह जनवरी को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। विशेष बूथ दिवस रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक उपस्थित रहे और मतदाताओं को संबंधित आलेख्य नामावली पढ़कर सुनाई। मतदाताओं ने सूची का अवलोकन कर अपने नामों की पुष्टि की और आवश्यक संशोधन के...