लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- बजरंग दल पलिया देहात से डाक कांवड़ियों का जत्था पलिया से भीरा भानपुर होते हुए गोला के लिए रवाना हुआ है। डाक कांवड़ियों का जत्था भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर गंगाजल भर कर रवाना हुए बजरंग दल समिति देख रेख में कांवड़ियों का जत्था रवाना होने से पहले भोलेनाथ की पूजा अर्चना कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों ने जल भरकर डाक कावर लेकर गोला गोकरन नाथ में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। कावड़ यात्रा में बाहर से आए हुए कलाकारों ने आकर्षक झांकी, भोले बाबा के भक्ति मय गीतों पर तांडव नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। ग्राम वासियों ने जगह जगह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.