नई दिल्ली, जनवरी 31 -- आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने महाराष्ट्र के 11,000 से अधिक निवेशकों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक दंपति और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि समन्वित कार्रवाई में, ठाणे पुलिस की ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को पड़ोसी राज्य गुजरात में आरोपी समीर नार्वेकर, उसकी पत्नी नेहा और उनके सहयोगी अमित पलाव का पता लगाया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 2019 में एक निवेश कंपनी, 'ट्रेड विद जैज' की स्थापना की थी जिसका मुख्यालय पुणे में था। कंपनी में एक ऐसी योजना पेश की गई थी जिसमें कथित तौर पर महाराष्ट्र के 1,500 पुलिसकर्मियों सहित 11,000 से अधिक लोगों ने निवेश किया। बाद में उन्होंने अपने कार्यालय बंद कर दिए और निवेशकों को जवाब देना बंद कर दिया, जिसके कारण पुलिस में शिकायतों...