बलिया, जनवरी 16 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के वार्ड संख्या चार के फतेहसागर पोखरा स्थित शिव मंदिर के पास के कुआं में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी पर उतराया मिला। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। कस्बा के वार्ड नम्बर 10 निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र चौहान सोमवार की शाम से गायब थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। दो दिन बाद मृतक के पिता राजबली चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के ही एक युवक पर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी। गुरुवार की शाम सुरेन्द्र चौहान का कपड़ा कुआं के बाहर मिला था। शाम को ही परिजनों ने ग्रामीणों व पुलिस के साथ जांच क...