हापुड़, जनवरी 29 -- डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने विगत तीन वर्षो में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पांच से अधिक चालान वाले वाहनों के पंजीयन निरस्त करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली लखनऊ हाईवे-एनएच-09 पर जो भी ब्लैक स्पॉट है, उनपर ओवरस्पीड कैमरे लगाने की कार्यवाही की जाए। मेरठ रोड एवं बुलंदशहर रोड पर जो भी गढ्ढे है, उनका तत्काल प्रभाव से भराव करा दिया जाए। इसके अलावा जनपद के तीनों टॉल प्लाजा पर एम्बुलेंस, क्रेन एवं पेट्रोलिंग वाहन के रिस्पोन्स पर चर्चा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.