आदित्यपुर, जनवरी 25 -- चांडिल।ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटी की ओर से पांच सूत्री मांगो को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश सचिव मंडल सदस्य सोनीसेन गुप्ता ने कहा कि झारखंड के अन्य विश्विद्यालय के तरह सत्र 2017 से दूसरे जेनरिक पेपर की विशेष परीक्षा आयोजित की जाये। अन्यथा छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विगत 10 जनवरी कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से जो अवकाश सूची जारी की गई, वह पूर्ण तरीके से धर्म-संप्रदाय के आधार पर छात्रों एवं शिक्षकों को बांटने वाला है। इसे जल्द से जल्द निरस्त कर नए रूप से अवकाश तालिका प्रकाशित की जाए। प्रतिनिधिमंडल में सोनी सेनगुप्ता शुभम झा, सविता सोरेन राज्य कमेटी सदस्य किशोर कुमार पाल, सागुन हांसदा,प्रभात कुमार महतो आदि शामिल थे। सौंपे ग...