मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियम अम्बावता के जिलाध्यक्ष चौधरी जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वहीं पांच सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी (न्यायिक) को दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी जीशान सिद्दीकी ने कहा कि अमेरिका से भारत की ट्रेड डील को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। सभी फसलों पर एमएसपी को कानूनी गारंटी का दर्जा दिया जाए। पूरे देश में वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन एक समान लागू की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व चिकित्सा को पूरे भारत में पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए। वहीं देश के सभी किसानों का कर्ज एक मुश्त माफ किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कृष्ण पाल ने किसान प्रतिनिधिमंडल की मांगें ध्यान से सुनीं और ज्ञापन को राष्ट्रपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.