पाकुड़, फरवरी 12 -- महेशपुर, एक संवाददाता। झारखंड राज्य किसान सभा, महेशपुर प्रखंड कमिटी, जिला पाकुड़ के द्वारा सेंट्रल ट्रेड यूनियनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर झारखंड राज्य किसान सभा महेशपुर प्रखंड कमिटी की ओर से गुरूवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के हाथीमारा चौक पर ऑल इंडिया किसान सभा के जिला अध्यक्ष गोपीन सोरेन के नेतृत्व में हड़ताल सह चक्का जाम कर दिया गया। चक्का जाम सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ। हड़ताल सह चक्का जाम में शामिल पांच सूत्री मांगों में - मजदूरों के हित में 04 लेबर कोड कानून को रद्द किए जाने, वीबीजी ग्राम जी कानून को रद्द करने तथा मनरेगा कानून को वापस लागू करने, किसानों के हित के लिए बीज कानून को रद्द किए जाने, बिजली बिल कानून को अविलंब वापस करने तथा किसानों के आय वृद्धि हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य (...