औरैया, जनवरी 30 -- ककोर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद की सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा बहुओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर कार्य कर रही हैं, इसके बावजूद उन्हें आज तक नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया। यूनियन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि आशा एवं आशा संगिनी को मानदेय के स्थान पर नियमित वेतन दिया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि आशा कार्यकर्ताओं को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, साथ ही भविष्य निधि (पीएफ), ग्रेच्युटी एवं पेंशन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.