रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। महिलाओं को न्याय दिलाने वाला राज्य महिला आयोग पांच साल से ठप है। अध्यक्ष और सदस्यविहीन आयोग के कामकाज ठप हुए जून में पांच साल हो जाएंगे। आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण का कार्यकाल जून 2020 में खत्म हुआ था। उस समय आयोग में 2374 मामले लंबित थे। आज ये संख्या पांच हजार से अधिक हो गई है महिलाएं अपने साथ हुई हिंसा में न्याय की आस में आज भी आयोग में गुहार लगाती हैं, लेकिन यहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों को पता है कि आयोग में अध्यक्ष और सचिव नहीं हैं, इसिलए अब यहां संभवत: फरियादी कम पहुंच रही हैं। हालांकि, डाक के जरिये शिकायतें और फरियाद लगातार पहुंच रही है। इनमें ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और मानव व्यापार से जुड़े होते हैं। लेकिन इन मामलों के आवेदन पर मुहर लगाकर रिसीव करने के ब...