कानपुर, अप्रैल 24 -- इंडिया गठबंधन के अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजाराम पाल की संपत्ति पांच साल में 60 लाख रुपये बढ़ गई। 2019 में राजाराम पाल के पास 1.91 करोड़ की संपत्ति थी। अब 2.51 करोड़ की है। वह बीए-एलएलबी हैं। उनकी आय का स्रोत वकालत और कृषि है। उन पर दिल्ली में एक मुकदमा भी दर्ज है। 2019 में राजाराम पाल कांग्रेस और 2024 में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में उनके पास 50.36 लाख की चल संपत्ति थी। लखनऊ में फ्लैट समेत 1.38 करोड़ की अचल संपत्ति थी। 25 ग्राम सोना, सफारी समेत दो गाड़ी, एक रायफल व रिवाल्वर था। 12 लाख का लोन एसबीआई बैंक से था। उनकी पत्नी रामकली देवी पाल के पास 2.32 लाख की संपत्ति और 50 ग्राम सोना था। 74 लाख लोन इंडियन बैंक से था। राजाराम की संपत्ति 2024 में बढ़ गई। दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक उन पर दिल्ली ...