बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं। संवाददाता जिले के लोग यातायात नियमों का पालन करने के लिए कितने संजीदा है। इस बात का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि पांच साल में 3.25 लाख लोगों के यातायात नियम तोड़ने पर चालान हुए हैं। इनसे सरकार के लिए शमन शुल्क के रूप में छह करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिला है। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों का पालन पर विशेष जोर दिया जाता है। समय-समय जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाते हैं, साथ ही प्रवर्तन कार्रवाई भी साल भर जारी रहती है। जिले में यातायात पुलिस के चालान के आंकड़े पर गौर करें तो 2020 से लेकर 2025 तक यातायात पुलिस ने बदायूं के 3,25,542 लाख लोगों के चालान किए हैं। इनमें अधिकांश बाइक चलाते वक्त हेलमेट न पहनने वाले हैं। वहीं चालान की संख्या में सीट बेल्ट न बांधकर कार चलाने वाले एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.