पटना, सितम्बर 15 -- बिहार में महिलाओं के नाम पर संपत्तियों की रजिस्ट्री का चलन साल दर साल बढ़ रहा है। पांच वर्षों में 23,29,869 अचल संपत्तियां महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड की गयी हैं। इनमें 29,879 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 2024-25 में सबसे अधिक 5,83,157 महिलाओं के नाम पर संपत्ति का निबंधन हुआ है, जिसमें 5,643 नाबालिग थीं। इससे पहले 2023-24 में 4,68,770 महिलाओं, 2022-23 में 5,24,439 महिलाओं, 2021-22 में 4,15,653 महिलाओं और 2020-21 में 3,37,850 महिलाओं-लड़कियों के नाम संपत्तियों का निबंधन कराया गया। विभाग के अनुसार निबंधित संपत्तियों में मुख्य रूप से जमीन, मकान और फ्लैट शामिल हैं। इससे सरकार को 333 अरब 52 करोड़ 95 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 21 अरब 31 करोड़ 74 लाख रुपये से अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.