चाईबासा, फरवरी 1 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले के विभिन्न प्रखंड में तैनात पांच शिक्षक और दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शनिवार को सेवानिवृत हो गए। शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को फूलों की माला पहनकर एवं शौल ओढ़ा उठाकर उनका सम्मान किया और उनके लिए उनके किए गए कार्यों को याद किया। इन पांच शिक्षकों में कुंज बिहारी जारीका उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांगाजाटा खूंटपानी, शांति सामड सहायक शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय टोन्टो पोसी नोआमुंडी, मंजुला विलोम बारला प्राथमिक विद्यालय मेंरालगढा, तथा संध्या रानी टोपनो सहायक शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय तमाड़ बांध सदर चाईबासा और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तपन सतपती प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी खुंटपानी, देव शंकर महापात्र प्रखंड शिक्षा...