एटा, फरवरी 18 -- एटा, शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूल्हापुर में तैनात महिला सफाई कर्मचारी पिछले पांच वर्षों से ड्यूटी से नदारद रहने के बाद भी नियमित वेतन पा रही है। डीपीआरओ ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। गांव दूल्हापुर निवासी नेकसेलाल पुत्र मेवाराम ने मामले की पोल खोलते हुए डीपीआरओ को लिखित शिकायत सौंपा है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत में तैनात महिला सफाई कर्मी सुलेखा शर्मा पिछले 05 वर्षों से एक बार भी गांव में सफाई कार्य करने नहीं आई हैं और वह मथुरा में रहती है। पांच वर्षों से ड्यूटी पर न आने के बाद भी उनका प्रत्येक महीने वेतन निकाला जा रहा है। ग्राम पंचायत दूल्हापुर में अन्य महिलाओं द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मौके पर जांच कराने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.