एटा, मार्च 19 -- कोरोनाकाल में प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए सेवा मित्र पोर्टल पर मात्र 261 लोगों ने सेवा लेने के लिए कॉल की गई। सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना में 27 तरह की सर्विस दी जा रही हैं। इससे लोग घर बैठे अपना काम करा सकते हैं। पोर्टल पर जानकारी अपलोड करते ही संबंधित सेवा प्रदाता को फोन कर जानकारी लेते है। एटा के लोगों की सुविधा के लिए सेवा पोर्टल पर 27 प्रकार की सर्विस दी जाती है। इसमें अभी तक 11 वेंडरों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन में प्रिंटस प्रेस, वाहन मिस्त्री, टेंट, खाना, हेयर ड्रेसर, एसी रिपेरिंग जैसे प्रमुख चीजे शामिल हैं। वर्ष 2020 में सरकार की ओर से यह पोर्टल शुरू हुआ था। इसमें किसी भी समस्या के समाधान के लिए फोन अथवा पोर्टल के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। जबसे यह पोर्टल चालू हुआ है तब से अब त...