मिर्जापुर, जनवरी 8 -- लालगंज। विकास खंड के ग्राम सभाओं में पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए का सिरप पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हुई बैठक में अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सीएचसी के अधीक्षक संजय सिंह ने आशा और एएनएम को निर्देश दिए कि अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहाकि प्रत्येक बच्चे को विटामिन ए की सिरप पिलाई जाए। वहीं विटामिन ए की कमी बच्चों के शारीरिक विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालती है। इस वजह से सभी आशा और एएनएम को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को सिरप पिलाना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अभिभावकों को विटामिन ए के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.