सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के चार कमरे वाले भवन में दो स्कूल संचालित है। तीन कमरे में बुनियादी विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई होती है, जबकि बुनियादी विद्यालय में टैग होकर संचालित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबन के नौवीं से 12वीं तक के बच्चों का वर्ग संचालन महज एक कमरे में हो रहा है। यह स्थिति स्कूल के स्थापना काल पिछले पांच वर्षो से बनी हुई है। एक कमरे में चार वर्गो की पढ़ाई की व्यवस्था से छात्र-छात्राओं के बैठने का अंदाजा खूद लगाया जा सकता है। स्थिति उस समय गंभीर हो जाती है, जब स्कूल की परीक्षा में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति होने लगती है। तब बरामदा व खुले परिसर का सहारा लिया जाता है। जानकारी के अनुसार बुनियादी विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक करीब 330 बच्चे नामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.