गोपालगंज, नवम्बर 27 -- फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने गुरुवार को भोरे थाने के हुसेपुर गांव में छापेमारी कर पांच वर्षों से फरार चल रहे शराब कांड के आरोपी रामायण चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शराब सेवन के मामले में फुलवरिया थाने के कोयला देवा तीन टोलवा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक अभिरक्षा में गोपालगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.