भभुआ, फरवरी 19 -- जनवरी में 63 मरीजों का 516 बार और 18 फरवरी तक 65 मरीजों का 310 बार की गई डायलिसिस, और बढ़ सकते हैं मरीज निगेटिव मरीज के लिए सात व हेपेटाइटिस सी वायरस मरीज के लिए एक मशीन डायलिसिस सेंटर खुलने से रेफर नहीं हो रहे मरीज, राशनकार्ड पर मुफ्त इलाज 1745 रुपया डायलिसिस के लिए लेते हैं शुल्क 1200 रुपए की मुफ्त में मरीजों को दे रहे इंजेक्शन (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सदर अस्पताह के अपोलो डायलिसिस सेंटर में किडनी की बीमारी से पीड़ित होकर इलाज कराने पहुंचनेवाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। इस केंद्र में पांच वर्षों में पहली बार किडनी मरीजों के इलाज की सुविधाएं बढ़ाई गई और तीन नई डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों का इलाज में इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया है। इससे सदर अस्पताल में पहले की तुलना में डायलिसिस मशीने बढ़ने से मरी...