बिजनौर, फरवरी 21 -- नगर के मोहल्ला भूड़ निवासी अबुल हसन अंसारी की 5 वर्षीय पुत्री अरिशफा ने रमजान के महीने के दूसरे दिन अपना पहला रोजा रखकर परिवार और मोहल्ले का नाम रोशन किया। नन्ही अरिशफा के पहले रोजे को लेकर घर में खुशी का माहौल रहा। सुबह सहरी के समय अरिशफा ने परिवार के साथ उठकर सहरी की और पूरे उत्साह के साथ रोजा रखने का संकल्प लिया। दिनभर उसने धैर्य और हिम्मत के साथ रोजा पूरा किया। परिजनों ने बताया कि अरिशफा ने पूरे दिन इबादत की भावना के साथ समय बिताया और शाम को अजान के बाद परिवार के साथ रोजा इफ्तार किया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटी की इस धार्मिक भावना से वे बेहद खुश हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।मोहल्ले के लोगों ने भी अरिशफा के पहले रोजे पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसे ढेरों शुभकामनाएं दीं। रमजान के इस पाक महीने मे...