लखनऊ, मार्च 17 -- साइबर ठगों ने महिंगवा, बंथरा, पीजीआई, सुशांत गोल्फ सिटी और आशियाना क्षेत्र के पांच लोगों के खातों से करीब 6.61 लाख रुपये कैश पार कर दिया। पीड़ितों ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिंगवा इलाके के बराखैमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि चार मार्च को एक डॉ. के क्लीनिक पर दिखाने के लिए नंबर लगाना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर क्लीनिक का नंबर तलाशा। नंबर पर बात करने के बाद एक एप्लीकेशन भेजा गया। उसे डाउनलोड कर मरीज की जानकारी भरी। इसके बाद 10 रुपये का भुगतान करने के लिए यूपीआई पिन डाला, लेकिन रुपये नहीं कटे। इसके तीन दिन बाद सात मार्च को उनके खाते से दो बार में 88,900 रुपये निकल गये। इसके बाद साइबर क्राइम सेल व महिंगवा थाने शिकायत दर्ज दर्ज कराई। इसी तरह बंथरा के नींवा बरौली निवासी मुकेश कुमार के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.