रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा थाना पुलिस ने अशोक कुंज के कश्यप विहार के एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब दो लाख मूल्य की 400 पुड़िया ब्राउन जब्त की गई है। गिरफ्तार तस्करों में गिरिडीह का दिनेश कुमार और रांची के विद्यानगर का शिवम कुमार शामिल है। तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि गैंग पांच लेयर बनाकर धंधा कर रहा है। पहले लेयर में गिरोह के गुर्गे ब्राउन शुगर बनाते हैं। दूसरा लेयर इसे रांची समेत अन्य शहरों में गुर्गों तक पहुंचाता है। यहां से छोटे-छोटे पैडलरों को इसे भेजा जाता है। अंतिम दो लेयर के गुर्गे इसे बाजार में बेचते हैं। डीआईजी चंदन सिन्हा ने बुधवार को बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर तीसरे लेयर गैंग के हैं। दोनों ने गैंग के गुर्गों की जानकारी...