छपरा, दिसम्बर 13 -- छपरा, एक संवाददाता। जदयू के सारण में लगभग 5 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने एकमा विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह को शनिवार को सर्किट हाउस परिसद में पार्टी की सदस्यता का नवीकरण कराते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सारण को बिहार में इस अभियान में रिकॉर्ड बनाने के लिए सहयोग की अपील की। कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत और अभिनन्दन किया ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने पर विशेष बल देने की बात कही।प्रदेश जदयू के निर्देश पर वर्ष 2025-2028 के लिए सर्किट हाउस में आयोजित सदस्यता अभियान के शुभारंभ में जिले के सभी प्रखंडों से ...