रामपुर, फरवरी 19 -- दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।पीड़िता ने शिकायती पत्र में पति द्वारा तीन तलाक का भी आरोप लगाया है।पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोग खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी निवासी मुस्कान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए लिखा की उसकी शादी 17 जून 2023 को थाना शहजादनगर के ग्राम ककरोआ निवासी शेरू मियां से रीति रिवाज के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही उनकी सास मेहताब जहां,ससुर यासीन मियां,देवर शब्बू मियां, नंनद मेहनाज बी शादी में कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।आरोप लगाया कि उसका देवर उसपर गंदी नियत रखता है और अश्लील हरकत करता था। शादी के एक महा बाद उसका पति दिल्ली बता कर सऊदी चला गया था।जिसके बाद ससुराल पक...