आगरा, अक्टूबर 10 -- प्लाट पर निर्माण कार्य कराने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने तमंचा तान दिया और गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ट्रांस यमुना थाने गया। सुनवाई नहीं हुई। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। विजय कुंज, कालिंदी विहार (ट्रांस यमुना) निवासी प्रदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में नगला रामबल निवासी अजय यादव और उसके अज्ञात छह साथियों को आरोपित किया है। पीड़ित ने मुकदमे में लिखाया है कि उसने 27 सितंबर 2025 को विजय जैसवाल से एक प्लाट खरीदा। 29 सितंबर को उस प्लाट पर निर्माण कराने गया था। वहां अजय यादव अपने साथियों के साथ आ गया। उस पर तमंचा तान दिया। गालियां दीं। कहा कि उनकी इजाजत के बिना इलाके में कोई निर्माण कार्य नहीं होता। पांच लाख रुपये देन...