फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना में बाढ़ से ठप रेनीवेल का असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ना शुरू हो गया है। शहर के 20 से अधिक क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को मजबूरीवश उन्हें टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ा, जिससे लोग बेहद परेशान है। शहर में यमुना किनारे लगे 22 रेनीवेल से पेयजल आपूर्ति होती है। यमुना में आए उफान के कारण गांव मोठूका, दूल्हेपुर, घरोड़ा, मंझावली, लालपुर में लगे रेनीवेल में तीन दिन पहले पानी भर गया था। इस कारण पांच रेनीवेल बंद हो गए थे। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी एनआईटी-एक, एनआईटी-तीन, सेक्टर-21और बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-शाम पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सेक्...