हापुड़, जुलाई 6 -- एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारी हर रविवार को गांधी बाजार रोड पर साप्ताहिक मां अन्नपूर्णा रसोई का आयोजन करते है। जिसमें पांच रुपये में लोगों को भर पेट भोजन दिया जाता है। प्रदीप गोयल ने कहा कि अक्सर लोगों पर खाना खाने के रुपये नहीं होते है। जिससे उनको भूखा रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संस्था के लोगों ने पांच रुपये में भोजन देने की योजना बनाई। जिसके बाद हर रविवार को पांच रुपये में भोजन दिया जाता है। इस मौके पर अजय नागर, धर्मेंद्र मित्तल, नवनीत गोयल, शिव कुमार गर्ग, राजीव तोमर, अमित, गजेंद्र सिंह, पुनीत गर्ग, अशोक मित्तल, हरीश, विनोद सैनी, अशोक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.