बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- पांच मैचों की सीरिज में पुलिस प्रशासन की टीम 2-0 से आगे शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पांच मैचों की सीरिज में पुलिस प्रशासन की टीम 2-0 से आगे हो गई है। रविवार को परेड मैदान पर खेले गये दूसरे मुकाबले में पुलिस प्रशासन की टीम ने पत्रकार एकादश को छह विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पत्रकार एकादश ने निर्धारित 14 ओवर में नौ विकेट 108 रन बनाया। राकेश ने 35 रन, सर्वजीत ने 32 रन और सूरज ने 10 रन का योगदान दिया। जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुलिस प्रशासन की टीम की ओर से थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने ताबड़तोड़ 32 रन, मो इरफान ने 36 रन और एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार के आठ रन का योगदान दिया। मो इरफान को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.