धनबाद, मई 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डॉक्टर मरीज को पांच मिनट भी समय नहीं देते। बावजूद मरीजों को इसके लिए तीन-तीन घंटे का इंतजार करना पड़ता है। यह हाल है धनबाद सदर अस्पताल का। मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज की उम्मीद में आए मरीजों को शुक्रवार को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह नौ बजे की बजाए डॉक्टर दोपहर 12 बजे ओपीडी पहुंचे। तब उन्होंने मरीजों को देखा। अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी का यह कोई पहला मामला नहीं है। हर दिन यहां यही स्थिति है। शुक्रवार को वासेपुर निवासी समसुल अंसारी अपने घर की महिला का इलाज कराने आए। समसुल के अनुसार सुबह 9.30 बजे से पर्ची बनाकर डॉक्टर चेंबर के बाहर बैठे। कर्मियों का कहना है कि डॉक्टर 12 बजे आएंगे। शुक्रवार को डॉक्टर के चेंबर के बाहर सात मरीज बैठे थे। उन्होंने पहले भी डॉक्टर को दिखाया था और दोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.