मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर। सक्षमता परीक्षा पास कर अपनी विशिष्टता साबित कर चुके शिक्षक बेहतरी की उम्मीद में बदहाली की कगार पर पहुंच गए हैं। जिले के सैकड़ों विशिष्ट शिक्षक वेतन की आस में महीनों से टकटकी लगाए हुए हैं। इनका कहना है कि पैसे के अभाव में बच्चों की पढ़ाई छूटने वाली है। कॉलेज वाले नामांकन रद्द करने को लेकर लगतार कॉल कर रहे हैं। मकान मालिक घर खाली करने का नोटिस दे रहे हैं। उधार चुकाने को लेकर लगातार फटकार सुनने को मिल रही है। लेकिन, शिक्षा कार्यालय में कभी ऑनबोर्डिंग तो कभी आईडी पासवर्ड की समस्या बताकर हमलोगों को लौटा दिया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि हम सब अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। अगर सरकार जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो हमारे सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.