रामपुर, फरवरी 8 -- मसवासी। क्षेत्र में पिछले पांच महीनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार फंस तो गया, लेकिन वन विभाग के पिंजरे में नहीं बल्कि शिकारियों के बिछाए जाल में। शनिवार को हुसैनगंज के जंगल में तेंदुए के जाल में फंसे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। हुसैनगंज के जंगल में बिजली लाइन में आए ब्रेकडाउन को ठीक करने पहुंचे बिजली कर्मियों की नजर अचानक जाल में फंसे और छटपटाते तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और विभाग को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ बीते पांच महीनों से जमना-जमनी, धर्मपुर उत्तरी, करीमपुर और कुंदनपुर खादर जैसे आधा दर्जन गांवों में घूम कर रहा था, जिससे लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे थे। स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.