रांची, जनवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। गत वर्ष 2025 में राज्य के अलग-अलग जिलों से रांची जिला के लिए 166 प्राथमिक शिक्षकों (1-5 और 6-8 ) का अंतर जिला स्थानांतरण किया गया था, लेकिन 5 माह बाद भी उनकी विद्यालयों में पोस्टिंग नहीं की गई है। शिक्षकों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया था कि 15 दिन के अंदर इन्हें विद्यालय में पदस्थापित करना है। इसका अनुपालन राज्य के लगभग 21 जिलों ने कर दिया, जबकि रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम द्वारा अब तक अंतर जिला स्थानांतरण से आए शिक्षकों का पदस्थापन नहीं किया गया है l गत वर्ष फरवरी माह में अंतर जिला स्थानांतरण नियमावली के तहत टीचर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अंतर जिला के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था, जिसके तहत वैसे शिक्षकों को आवेदन करना था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.