बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। सुरक्षित और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सरकार जननी सुरक्षा योजना से प्रसूताओं को प्रोत्साहन राशि देती है। यह राशि प्रसव के 48 घंटे के भीतर लाभार्थी के खाते में पहुंचने का नियम है। करीब एक साल से बजट के अभाव में प्रसूताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे प्रसूताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला जिला अस्पताल में पांच माह में करीब 3055 बच्चों का जन्म हुआ, पर अधिकांश माताओं को प्रोत्साहन राशि के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। बिना बजट हजारों फार्म पोर्टल पर फीड नहीं हुए और धूल फांक रहे हैं। जेएसवाई जननी सुरक्षा योजना के तहत शहरी क्षेत्र में रहने वालीं प्रसूताओं को उनके खाते में एक हजार रुपये व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते हैं। वहीं आशाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.