कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार में करीब पांच माह पूर्व मोबाइल की एक दुकान में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में मिलकर चोरी का जल्द खुलासा कराने की मांग की है। रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा गोविंदपुर निवासी सन्दीप कुशवाहा का टेकुआटार बाजार में आर्यन टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। दुकानदार के अनुसार बीते 17 अक्टूबर 2024 को सायं प्रत्येक दिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। अगले दिन सुबह ही मकान मालिक के लड़के द्वारा दुकान का शटर टूटने की जानकारी सन्दीप को दी गई। जब सन्दीप दुकान पर पहुंचे तो दुकान में रखा कीमती मोबाइल, लैपटॉप व कुछ नकद रुपये गायब थे। इसकी सूचना डायल 112 व मुकामी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने भी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.