सिद्धार्थ, जून 18 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम अब विवाह, मुंडन व उपनयन संस्कार सहित सभी मांगलिक कार्यों पर करीब पांच महीने तक विराम लग गया है। देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने से शुभ कार्यों पर यह रोक लगी है। 11 जून की शाम 6:55 बजे बृहस्पति के अस्त होते ही शुभ कार्यों का सिलसिला थम गया है। अब यह विराम 21 नवंबर तक रहेगा। हरि प्रबोधिनी एकादशी के साथ शुभ कार्यों का दोबारा शुभारंभ होगा। नगर स्थित श्रीसिहेंश्वरी देवी मंदिर के पुजारी पंडित शारदा प्रसाद पांडेय ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह को विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों का कारक माना जाता है। जब यह ग्रह अस्त होता है तो शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। गुरु के अस्त होने से विवाह संबंधों में बाधाएं आ ...