फिरोजाबाद, मार्च 31 -- शादी में लाखों खर्च होने के बाद भी ससुराल में विवाहिता को मान सम्मान नहीं मिला। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल में विवाहिता पर सितम शुरू हो गया। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। ससुरालीजनों ने पांच महीने की मासूम संग विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला दुली निवासी नेहा की शादी 16 फरवरी 2023 को प्रमोद कुमार उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार निवासी रेलवे कॉलोनी अनवरगंज, कानपुर के साथ हुई। परिजनों ने शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए तथा गहने उपहार में दिए, लेकिन ससुरालीजन इससे खुश नहीं थे। नेहा का आरोप है कि पति प्रमोद, सास विनीता देवी, ससुर राजकुमार, बुआ सास रेखा चंद्रा एवं उनके पति नेहा के मकान को अपने नाम में कराने एवं दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर शारीरिक एवं मानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.