नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के गुना जिले में हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट सहित पांच मामलों में वांछित पारदी गिरोह के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह दो साल में गिरोह का पहली गिरफ्तारी है। आरोपी मोहन पारदी छह वर्षों से फरार था और कई संगीन मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार मोहन पारदी बार-बार ठिकाना बदलता रहा ताकि पकड़ा न जाए। क्राइम ब्रांच ने मैनुअल और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर एक समन्वित अभियान चलाया और उसे पंजाब के लुधियाना से दबोच लिया। पिछले 17 सितंबर को नेब सराय में हुई एक चोरी की घटना में भी पारदी गिरोह की संलिप्तता पाई गई थी। इस गिरफ्तारी से पारदी गिरोह की गतिविधियों पर बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब अन्य गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी है और म...