बदायूं, फरवरी 22 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। मतगणना के बाद प्रधान पद के परिणाम भी घोषित कर दिये गये हैं। मतगणना को लेकर ब्लॉकों पर पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अधिकारियों ने मतगणना कराई और विजयी प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर भेजा है। वहीं बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्विरोध प्रत्याशी चुन गए थे। उनको भी प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। शुक्रवार को जनपद के ब्लॉकों पर सुबह आठ बजे से ही मतगणना कार्य शुरू कर दिया और दोपहर तक मतगणना कार्य संपन्न हो गया। मजिस्ट्रेट अफसरों की निगरानी में जनपद के पांच ब्लॉकों पर मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। जिले में पांच ब्लॉकों की पांच ग्राम पंचायत पर 19 फरवरी को मतदान किया गया था। जिसके बाद मतगणना जनपद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.