अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, संवाददाता कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के पांच प्रखंडों में 21 का चुनाव शुक्रवार को है। यूं तो कुल 23 पैक्स के लिए चुनाव होना था, पर दो पैक्स के निर्विरोध चुनाव के कारण अब केवल 21 पैक्स का ही चुनाव होगा। चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा। जिला सहकारिता कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अररिया प्रखंड के पोखरिया और कुर्साकांटा के सोरगांव में चुनाव निर्विरोध हो गया। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक अररिया प्रखंड में सबसे अधिक सात पैक्स के लिए और नरपतगंज में सबसे कम केवल एक पैक्स का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसी प्रकार फारबिसगंज में छह, सिकटी में चार, कुर्साकांटा में तीन पैक्स के लिए ही चुनाव होगा। बताया गया कि जिस पैक्स के लिए चुनाव होना है उसी के कार्यक्षेत्र में स्थित सरकारी भवन में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 23 भवनों में 80...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.