पीलीभीत, मार्च 10 -- सदर तहसील के शाही क्षेत्र के लेखपाल सुनील कुमार ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह राजस्व ग्राम में भ्रमण के लिए गए थे। इस दौरान गाटा संख्या 157 जोकि मढ़ी के नाम दर्ज है। उस पर आम का बाग खड़ा हुआ है। बाग में खड़े पांच आम के पेड़ कटे हुए पाए गए। ग्रामीणों से जानकारी की तो पता चला कि करीब सात दिन पूर्व पेड़ काटे गए हैं। हालांकि पेड़ किसने काटे,इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सार्वजनिक संपति नुकसान अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...