रुडकी, अगस्त 6 -- नशीली इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये दोनों आरोपी भाई हैं। इनका एक भाई पहले गिरफ्तार हो चुका था जबकि तीसरे भाई की तलाश जारी है। चारों भाई मिलकर नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करते थे। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मई में नशील इंजेक्शन के साथ सुलेमान निवासी बुढाहेड़ी थाना पथरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़े पैमाने पर नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद की थी। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया था कि वह अपने तीन भाई खुर्शीद, नूरआलम और मुदस्सिर के साथ मिलकर नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश की थी लेकिन वह फरार थे। जिस पर पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.